Ro no D15139/23

जिले में अब तक 394.7 मिमी वर्षा, मनोरा ने पार किया सामान्य का आंकड़ा

जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 394.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 532.9 मिलीमीटर का 74.1 प्रतिशत है। शुक्रवार को जिले में औसतन 2.8 मिलीमीटर दैनिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
प्रतिवेदन के अनुसार पत्थलगांव तहसील में सर्वाधिक 9.0 मिलीमीटर दैनिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मनोरा में 4.1 मिमी., जशपुर में 3.6 मिमी., फरसाबहार में 3.5 मिमी., बगीचा में 3.3 मिमी., कांसाबेल में 2.8 मिमी., सन्ना में 1.0 मिमी., कुनकुरी में 0.4 मिमी. वर्षा दर्ज की गई, जबकि दुलदुला एवं बागबहार में वर्षा दर्ज नहीं हुई। 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक की प्रगामी वर्षा के अनुसार मनोरा तहसील में 666.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा का 120.8 प्रतिशत है और जिले में सबसे अधिक है। वहीं कांसाबेल में 420.9 मिमी. (97.5 प्रतिशत) तथा सन्ना में 486.5 मिमी. (87.9 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। अन्य तहसीलों में जशपुर में 402.4 मिमी. (73.5 प्रतिशत), कुनकुरी में 462.3 मिमी. (72.4 प्रतिशत), पत्थलगांव में 430.4 मिमी. (74.6 प्रतिशत), दुलदुला में 302.3 मिमी. (59.2 प्रतिशत), बगीचा में 323.3 मिमी. (58.4 प्रतिशत), फरसाबहार में 236.4 मिमी. (60.8 प्रतिशत) तथा बागबहार में 216.1 मिमी. (37.5 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री