Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना

महिलाएं हो रही सशक्त एवं सक्षम : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह*

*- महिलाएं चला रही वाहन एवं हवाई जहाज*

*- ई-रिक्शा चालक दीदी श्रीमती सरिता वर्मा के चेहरे पर झलकी खुशी*

*- विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिक महिलाओं को किया प्रोत्साहित*

राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। संवेदनशील विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में आयी नया ढाबा की हितग्राही ई-रिक्शा चलाने वाली दीदी श्रीमती सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए रवाना हुए। ई-रिक्शा चालक दीदी श्रीमती सरिता वर्मा के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाएं सायकिल, मोटरसायकिल, कार यहां तक की पायलेट बनकर हवाई जहाज भी चला रही हैं। महिलाओं ने शिक्षा के साथ ही सक्षम एवं सशक्त, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिक महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान ई-रिक्शा में उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी एवं श्री सुमीत उपाध्याय उपस्थित रहे। गौरतलब है कि शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से जनमानस की जिंदगी बदल रही है और सामाजिक परिवर्तन एवं जागृति दिखाई दे रही है। जिसकी एक बानगी श्रमिक सम्मेलन में दिखाई दी। श्रमिक महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

श्रमिक सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वहां आयी हितग्राही ई-रिक्शा चालक दीदी श्रीमती उषा साहू से बातचीत की। उन्होंने शिक्षा के बारे में जानकारी ली और कहा कि 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई जरूर जारी रखें। विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीमती उषा साहू के पति से पूछा कि पत्नी जब ई-रिक्शा चलाती है, तो डर तो नहीं लगता। उनके पति श्री भावेश साहू ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को ई-रिक्शा चलाना सिखाया है और उसे प्रोत्साहित करते हैं, जिससे उनका घर-परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत बनेगा और बचत भी होगी।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री