Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने केसरा एवं सन्ना में महाविद्यालय भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुसार और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने दिए निर्देश

 

जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम केसरा में प्रस्तावित नवीन महाविद्यालय भवन हेतु चिन्हांकित भूमि तथा सन्ना में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों भवनों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा, उच्च गुणवत्ता तथा सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन करते हुए कराया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि महाविद्यालय भवनों का निर्माण विद्यार्थियों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करें। उन्होंने भवन निर्माण के साथ-साथ विद्युत, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महाविद्यालय तक विद्यार्थियों के सुगम आवागमन के लिए गुणवत्तापूर्ण पहुंच मार्ग विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया।
ग्राम केसरा में लगभग 4 हेक्टेयर भूमि पर नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 4.61 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में महाविद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से आईटीआई भवन में किया जा रहा है। कलेक्टर ने सन्ना में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। लगभग 4 एकड़ भूमि पर निर्मित हो रहे इस भवन के लिए लगभग 4.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान में महाविद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दोनों महाविद्यालय भवनों का निर्माण आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा रहा है। यहां विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी। भवनों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, पर्याप्त एवं सुविधायुक्त कक्षाएं तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएं विकसित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि  सन्ना  महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य में नींव की खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आगामी चरण के निर्माण कार्य निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर  लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री टी.एन. सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रघुनाथ राम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री