Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था  की समीक्षा जश लर्न के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर, शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर करने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने दिए निर्देश

 जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने तहसील कार्यालय सन्ना में सन्ना क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जश लर्न कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों एवं शैक्षिक संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पाठ्यपुस्तकों के शत-प्रतिशत वितरण, विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण, शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्मार्ट क्लास संचालन तथा जश लर्न कार्यक्रम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने जश लर्न कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिले में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों को गणित की आधारभूत संक्रियाओं में दक्ष बनाने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम से बच्चों में गणित के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं आधारभूत गणितीय समझ विकसित होगी, जिससे वे भविष्य की उच्च कक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। कलेक्टर ने जश लर्न कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन करने वाले शिक्षकों की सराहना की तथा जिन विद्यालयों में कार्यक्रम अपेक्षित स्तर पर संचालित नहीं हो रहा है, वहां आवश्यक सुधार करते हुए परिणामोन्मुखी कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, पाठ्यपुस्तकों का वितरण तत्काल पूर्ण करने तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों की अपार आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। अनुपस्थित विद्यार्थियों के पालकों से नियमित संपर्क स्थापित कर अनुपस्थिति के कारणों की जानकारी लेने तथा उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र समय पर बनवाने के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोचक एवं प्रभावी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है। बैठक में बगीचा एसडीएम श्री समीर बड़ा, प्रभारी तहसीलदार श्री तोष कुमार सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सुदर्शन पटेल, संकुल प्राचार्य, शैक्षिक संकुल समन्वयक तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 कलेक्टर श्री व्यास ने सन्ना तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सन्ना तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त शासकीय फाइलों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयीन प्रकरणों का नियमानुसार ई-कोर्ट प्रणाली के माध्यम से संचालन एवं प्रेषण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण तथा आरबीसी खंड 6-4 से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटारे से आम नागरिकों को समय पर राहत मिलेगी तथा प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा। निरीक्षण के दौरान बगीचा एसडीएम, प्रभारी तहसीलदार  सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री