Ro no D15139/23

राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की मानसिक देखभाल को मिला नया संबल

*वृद्धाश्रम में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित, विशेषज्ञों ने किया परीक्षण, परामर्श और दवा वितरण*

रायपुर, 01 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अंतर्गत सूरजपुर स्थित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान (वृद्धाश्रम) में विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धजनों को निःशुल्क परीक्षण, परामर्श, उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के निर्देशन तथा एनएमएचपी के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप नामदेव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री सचिन मातुरकर और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्री नंदकिशोर वर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर के दौरान वृद्धजनों को अवसाद, चिंता, तनाव, अनिद्रा, भूलने की समस्या (डिमेंशिया) तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझा और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या बनाए रखने तथा सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

आवश्यकतानुसार हितग्राहियों को दवाइयों का वितरण किया गया तथा आगे के उपचार और नियमित फॉलो-अप के लिए परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।

वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर इस प्रकार का विशेष ध्यान उन्हें भावनात्मक सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने भी जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सौर सुजला योजना से खेतों तक पहुंचा सिंचाई का भरोसा

    बिजली की समस्या से राहत, सोलर पंप से खेती को मिला नया सहारा सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मजबूत, रबी फसल लेने की राह हुई आसान’- श्री संतोष सिंह…

    Read more

    ड्रिप और मल्चिंग से खेती को मिली नई दिशा, संतोष सिंह की आय पाँच गुना बढ़ी

    कोरबा 19 सितंबर 2026/कभी केवल वर्ष में एक बार धान की खेती पर निर्भर रहने वाले ग्राम भटगांव, ग्राम पंचायत चुइया निवासी श्री संतोष सिंह अब आधुनिक तकनीक से खेती…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल