Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने श्री सत्य साई ग्राम का किया दौरा

 

रायपुर, 3 अगस्त 2026/कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम रविवार को श्री सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली, चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक) का दौरा किया।
मंत्री श्री नेताम ने अपने प्रवास के दौरान सद्गुरु श्री मधुसूदन साई जी, जो वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक एवं वैश्विक मानवतावादी हैं, से भेंट की। सद्गुरु श्री मधुसूदन साई जी 100 से अधिक देशों में पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिकता पर आधारित वैश्विक जनकल्याण अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों के बच्चों के लिए संचालित मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कोई भी बच्चा खाली पेट विद्यालय न जाए, तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री ने अत्याधुनिक साईश्योर एलएलपी न्यूट्रास्यूटिकल संयंत्र का भी अवलोकन किया, जहाँ वैज्ञानिक रूप से विकसित साईश्योर पोषण अनुपूरक का निर्माण किया जाता है। यह पोषण अनुपूरक श्री सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट के मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम के अंतर्गत उपयोग किया जाता है, जो वर्तमान में देशभर के 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक शासकीय विद्यालयों के बच्चों तक पहुँच रहा है।

मंत्री श्री नेताम ने श्री सत्य साई ग्राम स्थित समेकित शिक्षा एवं स्वास्थ्य परिसरों, जिनमें शैक्षणिक संस्थान, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शामिल हैं, का भी भ्रमण किया। उन्होंने सद्गुरु श्री मधुसूदन साई जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित इस समग्र सेवा मॉडल की सराहना की तथा पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में मिशन द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए लाखों लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की सराहना की।

यह दौरा छत्तीसगढ़ शासन एवं वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के मध्य बच्चों के पोषण एवं समग्र विकास से संबंधित पहलों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू