Ro no D15139/23

प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह

भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया*

 

रायपुर, 4 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने का अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। सुकमा जिले में जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील पहल से दो बाल विवाह समय रहते रोक दिए गए। यह कार्रवाई कवासीपारा, फूलबगड़ी गाँव में मूसलाधार बारिश के बीच की गई।

 

*सूचना मिलते ही टीम पहुँची गाँव*

 

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तुरंत गाँव के लिए रवाना हुई। कठिन मौसम और बारिश के बावजूद टीम समय पर मौके पर पहुँची और दोनों बाल विवाह रुकवाने में सफल रही।

 

*समझाइश से बदला परिवारों का फैसला*

 

गाँव में विवाह की तैयारियाँ चल रही थीं। अधिकारियों ने स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए परिवारों से शांतिपूर्ण और संवेदनशील तरीके से बातचीत की। टीम ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी दी और बताया कि कम उम्र में विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है।

 

प्रशासन की समझाइश का सकारात्मक परिणाम सामने आया। दोनों परिवारों ने बाल विवाह स्थगित करने का निर्णय लिया। बालिकाओं ने भी अपनी पढ़ाई जारी रखने और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की इच्छा जताई।

 

*कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की गई*

 

पूरी कार्रवाई को पारदर्शी और वैधानिक बनाने के लिए मौके पर पंचनामा और घोषणा-पत्र तैयार कराया गया। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में बच्चों के अधिकारों का संरक्षण हो सके।

 

*बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता*

 

यह अभियान कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री शिवदास नेताम और जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस कार्रवाई में संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) सुश्री मनीषा शर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर सुश्री रश्मि चन्द्रवंशी और सामाजिक कार्यकर्ता श्री जोगेंद्र दिर्दो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

सुकमा की यह सफलता बताती है कि समय पर मिली सूचना, प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील संवाद से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोका जा सकता है। यह पहल बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू