Ro no D15139/23

SIS Ltd में सुरक्षा अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, 10 से 12 अगस्त तक होगी भर्ती प्रक्रिया 100 सुरक्षा अधिकारी कैडर पदों पर होगा चयन, प्रशिक्षण के दौरान 33 से 40 हजार रुपये तक CTC

जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी SIS Ltd द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा अधिकारी बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत 10 से 12 अगस्त 2026 तक सुरक्षा अधिकारी कैडर के 100 GTO पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। एसआईएस के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि चयन प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल,डोडकाचौरा, जशपुर में आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह CTC का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जहां पर भी होगी, उन्हें राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के अनुरूप वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा पेंशन, विधवा पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल सुविधा, आवास, दो बच्चों को आई. पी. एस. स्कूल देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था, स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं भोजन की सुविधा सहित अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.sisindia.com तथा फेसबुक पेज Job at SIS का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू