Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहा हर घर, बढ़ रही बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता

 
स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम, समृद्ध और हरित कल का निर्माण
श्री सुरेश सिंह ने बिजली बिल से पाई राहत, केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी बनी संबल

कोरबा 04 अगस्त 2026/
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण-अनुकूल और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली व्यय में कमी और घरेलू बचत बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य सरकार की सक्रिय पहल से कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकाधिक परिवार इस योजना से जुड़कर बिजली बिल में बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा हरित भविष्य की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ा रहे हैं।
इसी क्रम में कोरबा शहर के पोड़ीबहार निवासी श्री सुरेश सिंह भी योजना का लाभ लेकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल कर रहे हैं। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया। संयंत्र से मिलने वाले लाभ, बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी तथा सकारात्मक अनुभव को देखते हुए उन्होंने बाद में एक और 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाया। वर्तमान में उनके घर में कुल 6 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित है, जिससे उनका घर स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा से संचालित हो रहा है।
श्री सिंह ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और अब उनका बिजली बिल माइनस (क्रेडिट) में आने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से उन्हें बिजली बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। पहले जहां हर महीने बिजली बिल की चिंता बनी रहती थी, वहीं अब वे न केवल बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त उत्पादित बिजली का भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनके परिवार की मासिक बचत में वृद्धि हुई है और आर्थिक रूप से भी उन्हें काफी राहत मिली है।
उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी के कारण सोलर संयंत्र की स्थापना सरल और किफायती हो सकी। योजना ने उन्हें स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया और आज वे स्वयं को पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का सहभागी मानते हैं। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा का उपयोग केवल बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री सुरेश सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है और लोगों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता