Ro no D15139/23

झोपड़ी से पक्के आशियाने तक का सफर प्रधानमंत्री आवास योजना ने खिरमनी के जीवन को दी नई दिशा

 

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कच्ची झोपड़ी, टपकती छत और बरसात में कीचड़ से सना फर्श यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरंदी की 45 वर्षीय खिरमनी की दो दशक लंबी कठोर हकीकत थी। लगभग 20 वर्ष पूर्व पति द्वारा अलग कर दिए जाने के बाद उन्होंने कभी हौसला नहीं हारा और मजदूरी कर अपनी इकलौती बेटी का पालन-पोषण करती रहीं। वर्षों के संघर्ष और मौसम की मार झेलने के बाद, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण जगाई है।

पंचायत के जरिए जब खिरमनी को योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने दो कमरों वाले मकान की पात्रता सूची के तहत आवेदन जमा किया। वर्ष 2024-25 में उनके आवेदन को स्वीकृति मिली, जिसके बाद कुल एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों क्रमशः 40 हजार, 60 हजार और 20 हजार रुपये के रूप में उनके खाते में अंतरित की गई।

लगभग एक लाख 45 हजार रुपये की कुल लागत से बने इस घर को पूरा करने के लिए खिरमनी ने अतिरिक्त राशि की कमी को अपने श्रमदान से दूर किया। उन्होंने खुद अपने घर के निर्माण कार्य में मजदूरी की, जिससे उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिनों के रोजगार का भुगतान प्राप्त हुआ। निर्माण के दौरान जनपद स्तर के तकनीकी सहायक, विकासखंड समन्वयक और ग्राम पंचायत सचिव के निरंतर मार्गदर्शन तथा न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई गई निर्माण सामग्री के कारण बिना किसी अड़चन के 27 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो कमरों व रसोईयुक्त एक सुंदर पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

कच्चे आशियाने के दर्द से निकलकर सुरक्षित पक्की छत पाने वाली खिरमनी अब धूप और बारिश की चिंताओं से पूरी तरह मुक्त हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए वे कहती हैं कि इस पक्के मकान ने उन्हें केवल सुरक्षित आसरा ही नहीं दिया, बल्कि समाज में स्वाभिमान से जीने का एक मजबूत हौसला भी सौंपा है, जिसके लिए वे शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभारी हैं।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है