Ro no D15139/23

बांकीपुर का वार्ड-वार्ड घूमेंगे प्रशांत किशोर, जीत के बाद अब वादों को पूरा करने की तैयारी, जानिए 11-19 अगस्त तक का शेड्यूल

Prashant Kishor Schedule: बांकीपुर की गलियों में अब सिर्फ वादों की नहीं, सीधे संवाद की तैयारी है. विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर अब एक्शन मोड में आने वाले हैं. बांकीपुर विधानसभा का वार्ड-वार्ड घूमने की तैयारी है. पीके 11 अगस्त से 19 अगस्त तक बांकीपुर विधानसभा के लोगों के बीच दिखेंगे. इस 8 दिनों के अभियान में वे लोगों के बीच बैठकर उनकी परेशानियां सुनेंगे और विकास की नई रूपरेखा तैयार करेंगे.

इस तरह तैयार की जाएगी रणनीति

जानकारी के मुताबिक, इस जन संवाद अभियान का मकसद सिर्फ समस्याएं गिनना नहीं, बल्कि उनके समाधान की ठोस योजना बनाना है. जलजमाव, टूटी सड़कें, स्वच्छता की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर स्थानीय लोगों से सीधे सुझाव लिए जाएंगे. इन्हीं सुझावों के आधार पर बांकीपुर के विकास की रणनीति तैयार की जाएगी.

प्रशांत किशोर ने जताया था विश्वास

प्रशांत किशोर की तरफ से बांकीपुर को लेकर विश्वास जताया गया था कि अगले 3 महीनों के अंदर ही बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा. जन सुराज पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर का लक्ष्य बांकीपुर को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना है. इस तरह से प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के लिए प्लानिंग कर ली है. कई वादे भी उन्होंने किए, जिस पर अब काम शुरू होने वाला है.

किस दिन-किस वार्ड में जायेंगे पीके?

11 अगस्त- वार्ड नंबर: 15, 18, 40

12 अगस्त- वार्ड नंबर: 19, 22, 23, 26

13 अगस्त- वार्ड नंबर: 29, 16, 39

14 अगस्त- वार्ड नंबर: 17, 38, 25

16 अगस्त- वार्ड नंबर: 30, 24, 27

17 अगस्त- वार्ड नंबर: 28, 31, 35, 21

18 अगस्त- वार्ड नंबर: 37, 42, 36

19 अगस्त- वार्ड नंबर: 41

हार के बाद भाजपा ने किया मंथन

दूसरी तरफ, भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर मंथन किया. बुधवार को पहली बार प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता जुटे. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिए. सार्वजनिक रूप से यह बात आई कि यूट्यूब के माध्यम से जन सुराज ने काफी गलतफहमियां फैलायीं, जिसका भाजपा की ओर से जवाब नहीं दिया गया.

पार्टी ने आने वाले दिनों में अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क साधने और उन्हें पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह एक विधानसभा सीट का उपचुनाव था. कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं होना है. उन्हें मजबूती से काम करना है.

  • Related Posts

    त्योहारों से ठीक पहले ₹8 महंगा हो सकता है दूध, कर्नाटक सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम

    Milk Price Hike: कर्नाटक में त्योहारों से पहले आम लोगों पर महंगाई का एक और असर पड़ सकता है. राज्य के दूध उत्पादक संघों ने दूध की कीमत में 8 रुपये…

    Read more

    ममता बनर्जी ने आधी रात को चुनाव आयोग को भेजा पत्र, जानिए दोनों गुटों के पास अब क्या हैं कानूनी विकल्प

    कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने पहले ही चुनाव आयोग के फैसले पर आपत्ति जताई है. कल्याण बनर्जी का दावा है कि गुरुवार रात चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी