Ro no D15139/23

नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

98 साल के लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को एसआईआर के तहत नोटिस जारी किया गया है. बताया गया है कि साल 2002 की मतदाता सूची से उनके नाम का मिलान नहीं हो पाया. वहीं, आडवाणी के बेटे जयंत ने मिलान की प्रक्रिया पूरी कर ली थी. चारों नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं. मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा और बेटे मीर को भी नोटिस जारी किए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, हालांकि निर्वाचन आयोग ने सिसोदिया को नोटिस भेजने का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन मीर के नोटिस में “उनके माता-पिता के नाम में गड़बड़ी” का उल्लेख है. उनकी पत्नी सीमा के नोटिस में दिया गया कारण “उनके नाम में फर्क” है.

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को भी इसी तरह के नोटिस जारी किए गए हैं. हालांकि, दस्तावेजों की जांच के बाद रेखा गुप्ता की प्रविष्टि को सही मान लिया गया है. उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा. यह सूची 4 नवंबर को जारी होगी.

कांग्रेस का आरोप- शाह के इशारे पर हो रहा वोटर नाम हटाने का खेल

कांग्रेस ने रविवार, 20 सितंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए. पार्टी ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. कांग्रेस ने इसे ‘शाह के इशारे पर नाम हटाने की प्रक्रिया’ बताते हुए संविधान पर हमला करार दिया. पार्टी का दावा है कि हटाए गए नामों में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है.

  • Related Posts

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को करारी हार का सामना करना पड़ा. NSUI के इस खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के…

    Read more

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने और रणनीतिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने से साफ इनकार कर दिया है. एएआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी संसद…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी