Ro no D15139/23

त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

महिला आजीविका, बकरी पालन एवं प्रोड्यूसर कंपनी के सुदृढ़ संचालन पर हुआ मंथन

 

रायपुर, 6 अगस्त 2026/ बकरी पालन का वैज्ञानिक प्रबंधन करने के लिए सही नस्ल का चुनाव, हवादार आवास, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण जरूरी है। इससे बकरियों का विकास अच्छा होता है और बीमारी का खतरा कम रहता है। व्यवसायिक रूप से अधिक लाभ पाने के लिए पशुधन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करना फायदेमंद है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा 5 एवं 6 अगस्त को दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक मंडल की क्षमता वृद्धि, प्रभावी प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन, सुशासन एवं बकरी पालन आधारित आजीविका को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

 

*बकरी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन की कार्ययोजना पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया*

 

कार्यशाला में जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, क्लस्टर समन्वयकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रोड्यूसर कंपनी के सफल संचालन, व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, संस्थागत विकास एवं सदस्य-केंद्रित कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने बकरी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन, निदेशक मंडल की भूमिका एवं दायित्व, विपणन व्यवस्था, मूल्य संवर्धन तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

 

*बकरी पालन को आजीविका के रूप में बढ़ावा देना*

 

कार्यशाला के दौरान जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला प्रोड्यूसर कंपनी को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और सदस्य हितैषी संस्था के रूप में विकसित करने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने बकरी पालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा तीनों जिलों के समन्वित प्रयासों से त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी को प्रदेश की एक सफल एवं आदर्श महिला प्रोड्यूसर कंपनी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    बोकी-आरा मार्ग पर गिरमा नदी में पुल निर्माण पूर्ण, 8 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

      4.41 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ पूरा रायपुर. 24 सितम्बर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क,…

    Read more

    सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

      वन विभाग की टीमें निगरानी में जुटीं रायपुर, 24 सितम्बर 2026/सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम