Ro no D15139/23

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

 

 

 

रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका लॉरेंस को सम्मानित किया गया। समारोह में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय जी ने श्रीमती रुपिका लॉरेंस को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए श्रीमती रुपिका लॉरेंस के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह सम्मान केवल श्रीमती रुपिका लॉरेंस का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सालेम इंग्लिश स्कूल, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पूरे छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE) परिवार के लिए गौरव का विषय है।

बच्चों का उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता

CDBE का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना अत्यंत आवश्यक है।

बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए विद्यालयों की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए तथा उनके शैक्षणिक, मानसिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना भी प्राप्त करे।

CDBE विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री जी एवं श्री रामविचार नेताम जी के प्रति आभार

इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे CDBE परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय श्री रामविचार नेताम जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

CDBE परिवार ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों, प्राचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधन का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

CDBE परिवार की ओर से श्रीमती रुपिका लॉरेंस को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

“बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य देना ही हमारा संकल्प है।”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू