Ro no D15139/23

सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र*

*सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र*

*पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं*

रायपुर,09 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों की पहुंच में लाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना राज्यभर में लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए समय, श्रम और अनावश्यक कार्यालयी दौड़-भाग को कम करने में प्रभावी साबित हो रही है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करोंदामूड़ा निवासी श्री नवानंद ने अपनी पुत्री कुमारी संजना के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे उनकी पुत्री की शिक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकीं।

श्री नवानंद ने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को कई बार तहसील और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। अब सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र मिलने से अब संजना की छात्रवृत्ति, प्रवेश एवं अन्य शैक्षणिक औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकेंगी और उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।

श्री नवानंद ने छत्तीसगढ़ शासन की इस डिजिटल पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि इससे शासकीय सेवाएं अब गांवों और घरों के करीब पहुंच रही हैं।

राज्य शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध हों। सेवा सेतु योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सुशासन, डिजिटल सेवा विस्तार और नागरिक सुविधा के राज्य सरकार के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान