Ro no D15139/23

फीस निर्धारण के नाम पर छात्रों से लूट बंद होः संजय ठाकुर छात्र आंदोलित हो गये तो छग को जंतर मंतर बनते देर नहीं लगेगी

छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के समस्त निजी वि. वि. द्वारा संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु शुल्क का निर्धारण छत्तीसगढ़ निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्था (प्रवेश का विनियमन एवं शुल्क का निर्धारण) अधिनियम, 2008 के अंतर्गत गठित प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति, रायपुर के माध्यम से ही किया जाना सुनिश्चित करें।

ठाकुर ने बताया की इस संबंध में प्रवेश एवम फीस विनियामक समिति के पूर्व अध्यक्ष रिटायर्ड जज श्री प्रभात शास्त्री ने दिनांक 13 सितंबर 2024 को निजि विश्वविद्यालय विनियामक आयोग को पत्र जारी कर बताया था कि छत्तीसगढ़ के सभी निजि विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया जाता है, कि वे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शुल्क का निर्धारण संबंधित समिति से ही कराये तथा इस कार्यालय को आवश्यक रूप से अवगत कराये,
इसके पश्चात छग के समस्त निजि वि.वि. को स्पष्ट आदेश छग निजी विश्व विद्यालय विनियामक आयोग, द्वारा दिनांक 23-6-2025 के पत्र के माध्यम से पहले ही दे चुका है, लेकिन शासन का भ्रष्ट तंत्र यह होने नहीं दे रहा। जब भी मांग उठती है ,शासन के साथ मार्गदर्शन लेने का खेल शुरु हो जाता है।
ठाकुर ने बताया की AFRC चेयरमैन द्वारा लिखा जा चुका है , कि फीस तय करना AFRC के अंतर्गत आता है। निजि विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सचिव ने सभी निजि विश्वविद्यालयो के कुलसचिवों को लिख दिया कि फीस AFRC से ही तय कराना है, और तो और तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने भी मंत्रालय को स्पष्ट प्रतिवेदन दे दिया है,कि फीस AFRC ही तय करेगी।
अब इतना सब कुछ हो जाने के पश्चात शासन को स्पष्ट चेतावनी के साथ दिशा निर्देश जारी कर भ्रष्ट गतिविधि पर रोक लगानी चाहिये।

संजय ठाकुर ने बताया की सन् 2008 में केंद्र शासन के निर्देश पर देश के सभी राज्यों में प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति AFRC का गठन हुआ था जिसका मूल उद्देश्य राज्य के सभी निजी व शासकीय विश्वविद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे – MBA,B.E, Pharmacy B.Tech ,B.Ed., M.Ed., M.C.A, B.P.Ed, M.P.Ed. B.Arch की फीस तय करना था। दुःखद है की आज 18 साल भी यह लागू नहीं हो पा रहा है।

संजय ठाकुर ने कहा की एक लंबे समय से छात्र मांग करते आ रहे हैं कि व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के शुल्क निर्धारण प्रक्रिया में एकरूपता, पारदर्शिता एवं विधिसम्मत व्यवस्था सुनिश्चित की जाये लेकिन लाखों छात्रों से जुड़े इस विषय को प्रशासनिक प्रक्रिया में उलझाकर वर्षों से छात्रों का शोषण जारी है। अगर छात्र आंदोलित हो गये तो छग को जंतर मंतर बनते देर नहीं लगेगी।

संजय सिंह ठाकुर
अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसियेशन

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान