Ro no D15139/23

मलेरिया-डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, जल शुद्धिकरण पर विशेष जोर

क्लोरीन टेबलेट का वितरण कर लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए किया जा रहा जागरूक

 

धमतरी, 9 अगस्त 2026।/- बरसात के मौसम में जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी, जनजागरूकता और आवश्यक preventive measures किए जा रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतों के शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। साथ ही हैंडपंप, कुएं एवं अन्य जलस्रोतों के नियमित क्लोरीनीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के मौसम में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि “मलेरिया और डेंगू सहित जलजनित बीमारियों की रोकथाम में प्रशासन के प्रयासों के साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें, पेयजल को सुरक्षित एवं शुद्ध रखें तथा बुखार या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।”

बारिश के दौरान उल्टी-दस्त, बुखार, पीलिया, मलेरिया एवं आंत्रशोध जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचाव के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें तथा सड़ी-गली सब्जियां और फल का सेवन न करें। दस्त होने की स्थिति में शरीर में पानी एवं आवश्यक लवणों की कमी को दूर करने के लिए लो-ऑस्मोलर ओआरएस घोल का सेवन करना चाहिए।

मलेरिया के प्रमुख लक्षण हाथ-पैर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगने के साथ बुखार आना आदि हैं। यह संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छरों से बचाव के अन्य उपाय अपनाएं। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होने वाला वायरल संक्रमण है। इसके प्रमुख लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द हैं। डेंगू से बचाव के लिए कूलर, बाल्टी, गमले, टायर अथवा अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें और आसपास स्वच्छता बनाए रखें। घर की खिड़कियों-दरवाजों पर जाली का उपयोग करें तथा मच्छरों से बचाव के लिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि “हर रविवार, मच्छर पर वार” की भावना के साथ घर एवं आसपास जमा पानी की नियमित सफाई करें। किसी भी प्रकार के बुखार अथवा संदिग्ध लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात