Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक

रायपुर, 10 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सुकमा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाकर उनके स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षणिक विकास को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुसार एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नियमित हाथ धोना, साफ भोजन करना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना कृमि संक्रमण से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, बीएमओ डॉ. दीपेश चंद्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा विद्यालय अधीक्षिका सहित स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

93 हजार 884 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सुकमा जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 93 हजार 884 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके माध्यम से बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत आधार प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत चलाया जा रहा यह अभियान प्रदेशभर में बच्चों और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक

    राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना   रायपुर. 10 अगस्त 2026. राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

      मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात