Ro no D15139/23

15 अगस्त की तैयारियों का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे शामिल

अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/   स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, मार्च पास्ट की तैयारी, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात