Ro no D15139/23

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 10 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज के सभाकक्ष में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें महाविद्यालयों में क्लब के माध्यम से माह-अगस्त में आयोजित होने वाले मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों के सम्बंध में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सहायक प्रोग्रामर निर्वाचन  अभिषेक मिश्रा के द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों को ECINET मोबाईल एप की उपयोगिता के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हता तिथि जैसे 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर के बारे में बताया।उन्होने यह भी बताया कि नवीन छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दो माध्यम से दर्ज करा सकते है। जिसमें ECINET के माध्यम से ऑनलाईन एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से फार्म 06 प्राप्त कर ऑफलाइन किया जा सकता है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया गया है।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सहा. प्राध्यापक डॉ. दीपक सिंह द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि मतदाता सूची तैयार करने और अद्यतन करने की बुनियादी जानकारी, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने और उसे समय-समय पर अद्यतन करने की पूरी प्रक्रिया एक निश्चित कानूनी ढांचे और तकनीकी प्रणाली के तहत काम करते है। मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका और जिम्मेदारियों से परिचित होना चाहिए। साथ ही ईवीएम वीवीपैट मशीन के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया के बारे में नवीन मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी होना चाहिए। निर्वाचन से संबंधित गलत सूचनाओं और खबरों की पहचान करने की जानकारी दी गई। श्री गिरीश गुप्ता सहा. स्वीप के द्वारा यह कहा कि मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से प्राप्त जानकारी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आपके माध्यम से दिया जाना है। साथ ही आयोग द्वारा अगस्त माह में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। प्रशिक्षण में स्वीप से श्री रजनीश मिश्रा, समस्त महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं…

    Read more

    सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव

      ‘सेवा, स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण के संदेशों को रंगोली में उकेर रहीं बेटियां’ *पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली, आठ स्कूलों की…

    Read more

    NATIONAL

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड