Ro no D15139/23

कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टर

 
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय से कार्य करने के निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संधारण अवधि पूर्ण हो चुकी पीएमजीएसवाई सड़कों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

कोरबा, 11 अगस्त 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के शत-प्रतिशत पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन सही तरीके से भरवाए जाएं तथा विद्यार्थियों को समय पर इसकी जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न हो।
बैठक में कलेक्टर ने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय फाइलों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करें। साथ ही ई-एचआरएमएस में शिक्षा, स्वास्थय सहित अन्य विभागों के शेष कर्मचारियों का 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ऑनबोर्डिंग पूर्ण कराने तथा इसकी पूर्णता का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री दुदावत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम हरदेवा में गत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आए कार्यों की समीक्षा करते हुए पुराने पुल की तुलना में बड़े नए पुल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम सरमा में पीडब्ल्यूडी के पुल की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत ऐसी सड़कों की सूची तैयार की जाए, जिनकी संधारण अवधि समाप्त हो चुकी है, ताकि उनके संधारण एवं आवश्यक मरम्मत की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को आईटीआई रामपुर में शेष मरम्मत कार्यों में आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नवोदय विद्यालय से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जल जीवन मि शन अन्तर्गत पूर्ण योजनाओं का जनपद सीईओ के समन्वय से सत्यापन कर भुगतान के निर्देश   दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरी में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित  करने के  निर्देश   दिए। कलेक्टर ने कार्य को गंभीरता से नहीं लेने पर कार्यपालन अभियंता पीएचई को नोटिस जारी करने के  निर्देश  दिए।

विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। इसके पश्चात सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों (बीआरसी) से विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
उन्होंने वीबी रामजी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आवश्यक कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को सीमांकन से संबंधित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विकसित भारत माय भारत युवा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को स्वास्थय विभाग के सहयोग से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच कार्य में तेजी लाने तथा सरपंच एवं सचिवों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी