Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण मंच, बैठक, पार्किंग, और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा, 11 अगस्त 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त को अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। समारोह का आयोजन प्रातः लगभग 9 बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़वासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थय कर्मियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं विभागों को सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष तथा नगरीय निकायों में महापौर अथवा अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय कुरूद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

    कुरूद, 11 अगस्त 2026/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान…

    Read more

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन

    मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व हरेली*   *खेती-किसानी, लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की दिखेगी जीवंत झलक*   *गेड़ी, पारंपरिक…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल