Ro no D15139/23

सुखलाल का कच्चा आशियाना बना उम्मीद की पक्की नींव

पीएम आवास योजना से नारायणपुर के ग्रामीण परिवार को मिली नई सुरक्षा और सम्मान*

रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मौसम की मार झेलते जर्जर कच्चे मकान की छत, बारिश में टपकता पानी और हर पल बनी रहने वाली अनहोनी की आशंका—यह नारायणपुर जिले की ग्राम पंचायत बावड़ी निवासी श्री सुखलाल और उनके परिवार का रोजाना का संघर्ष था। आर्थिक तंगी के कारण एक मजबूत और पक्का घर बनाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था, लेकिन केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सुखलाल के परिवार के इस वर्षों पुराने सपने को हकीकत में बदल दिया है।

*कच्चे मकान के संघर्ष से सुरक्षित आशियाने तक का सफर*

सुखलाल का परिवार वर्षों से एक ऐसे कच्चे मकान में रहने को विवश था, जहां हर बदलता मौसम नई चुनौतियां लेकर आता था। विशेष रूप से मानसून के दौरान छत से पानी टपकने के कारण पूरे परिवार की रातें जागकर बीतती थीं। आर्थिक सीमाएं आड़े आने के कारण पक्का निर्माण असंभव सा लगता था।

*वित्तीय सहायता राशि सीधे सुखलाल के बैंक खाते में हस्तांतरित*

ऐसे विषम परिस्थितियों में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ परिवार के लिए एक संबल बनकर आई। योजना के तहत पारदर्शी प्रक्रिया से सुखलाल के परिवार का चयन हुआ और वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। शासन की इस सहायता और परिवार के समर्पण से पुराने कच्चे ढांचे की जगह एक मजबूत, सुरक्षित और पक्का आशियाना खड़ा हो गया।

*जीवन में आया सकारात्मक बदलाव*

नए पक्के घर के निर्माण ने न केवल प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि परिवार के सामाजिक और मानसिक जीवन में भी बड़ा बदलाव लाया है। अब बारिश में छत से पानी टपकने या ठंड और गर्मी के प्रकोप का भय समाप्त हो चुका है। पहले जहां मौसम की अनिश्चितताओं के बीच पढ़ाई बाधित होती थी, वहीं अब सुरक्षित और शांत माहौल मिलने से बच्चे पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।पक्के मकान ने परिवार को सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्म-सम्मान की नई पहचान दी है।

*प्रधानमंत्री आवास की बदौलत हमारा वर्षों पुराना सपना सच*

श्री सुखलाल ने कहा कि यह पक्का घर हमारे लिए सिर्फ ईंट और सीमेंट की चार दीवारें नहीं हैं, बल्कि यह हमारे लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का नया अध्याय है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की बदौलत हमारा वर्षों पुराना सपना सच हुआ है। अब मेरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के बेहतर भविष्य की राह आसान हो गई है।

*सुखलाल के परिवार की भविष्य की मजबूत नींव*

सुखलाल के परिवार की सफलता की यह कहानी साबित करती है कि पक्का मकान केवल एक छत नहीं होता, बल्कि यह किसी भी परिवार की सुरक्षा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होता है। छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण अंचलों में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के जरिए लगातार जरूरतमंद परिवारों का जीवन सुगम और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान