Ro no D15139/23

पुस्तकालय हैं, ज्ञान के महासागर, पीजी कॉलेज नारायणपुर में ‘ग्रंथालय उन्मुखीकरण’ कार्यक्रम आयोजित

रायपुर ,11अगस्त 2026/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत नवप्रवेशी (प्रथम सेमेस्टर) छात्र-छात्राओं के लिए ग्रंथालय विभाग द्वारा एक दिवसीय ‘ग्रंथालय उन्मुखीकरण (Library Orientation) कार्यक्रम’ का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायणपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “पुस्तकालय होते हैं, ज्ञान के महासागर” रखी गई थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन की संस्कृति विकसित करना और उन्हें आधुनिक ग्रंथालय व्यवस्था से जोड़ना था।

*पुस्तकों से करें दोस्ती, यही सिखाती हैं असफलता से जीतना: डॉ. एस.आर. कुंजाम*

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.आर. कुंजाम ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग और पुस्तकों से प्रगाढ़ संबंध बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से दोस्ती ही हमारे मानसिक और बौद्धिक विकास का आधार है। किताबें केवल ज्ञान नहीं देतीं, बल्कि जीवन में आने वाली समस्याओं व असफलताओं से लड़ना और उनसे प्रेरित होकर जीत हासिल करना भी सिखाती हैं।

*ग्रंथालय का पता होना ही सफलता की पहली कुंजी*

महाविद्यालय के लाइब्रेरियन ने विद्यार्थियों को ग्रंथालय के सामान्य नियमों, निर्देशों और वहां उपलब्ध विशाल अध्ययन सामग्री की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में टेक्स्ट बुक्स, रेफरेंस बुक्स, पत्र-पत्रिकाएं (मैगजीन), प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रामाणिक अध्ययन सामग्री, उपन्यास, प्रेरणादायक पुस्तकें तथा हिंदी व अंग्रेजी के दैनिक समाचार पत्र नि:शुल्क उपलब्ध हैं।

अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रसिद्ध कथन को उद्धृत करते हुए लाइब्रेरियन ने कहा कि एक बात जो आपको सबसे अच्छे से पता होनी चाहिए, वह है ‘ग्रंथालय का पता’। छात्र जीवन में हर विद्यार्थी के लिए अपनी जरूरत की सभी किताबें खरीदना संभव नहीं होता, ऐसे में महाविद्यालय का समृद्ध ग्रंथालय उनके लिए ज्ञान का सबसे सुलभ और नि:शुल्क स्रोत बनता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण सहित ग्रंथालय स्टाफ,नवप्रवेशी छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान