Ro no D15139/23

सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक

सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन

जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पोस्ट के संबंध में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त पोस्ट में दी गई जानकारी तथ्यात्मक नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ सभी चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। चिकित्सालय में ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, चिकित्सकीय राउंड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ निर्धारित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय की सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त पोस्ट को भ्रामक एवं तथ्यहीन बताते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। उन्होंने नागरिकों से भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं को आगे प्रसारित करने से बचने तथा किसी भी जानकारी की सत्यता की पुष्टि संबंधित विभाग अथवा अधिकृत स्रोत से करने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़ ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार के अनूठे रंगों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी