Ro no D15139/23

‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय का अवसर*

 

रायपुर, 19 अगस्त 2026/ कड़कनाथ मुर्गी पालन किसानों की आमदनी बढ़ाने और कुपोषण दूर करने का एक बेहतरीन जरिया है। इसके काले मांस और अंडों में उच्च प्रोटीन, आयरन और औषधीय गुण होते हैं, जिससे बाजार में इसकी मांग और कीमत काफी अधिक मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में बीजापुर के कृषि विज्ञान केंद्र, पानारापारा द्वारा कड़कनाथ पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र का उद्देश्य ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ पहुंचाना है।

 

*स्थानीय परिस्थितियों में आसानी से पनपता है कड़कनाथ*

 

कड़कनाथ छत्तीसगढ़ की विशिष्ट देशी कुक्कुट नस्ल है। अपने काले रंग, स्थानीय परिस्थितियों में आसानी से अनुकूलन और गुणवत्तापूर्ण मांस के लिए इसकी विशेष पहचान है। इसके पालन से किसानों को खेती के साथ अतिरिक्त और टिकाऊ आय का अवसर मिल सकता है।

 

*किसानों को दिए जा रहे कड़कनाथ के चूजे*

 

कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर द्वारा विभिन्न किसानों को कड़कनाथ के चूजे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को चूजों की देखभाल, उचित आहार, आवास, स्वास्थ्य प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीके से पालन की जानकारी भी दी जा रही है। इससे किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए आवश्यक तकनीक सीख रहे हैं।

 

*प्रदर्शन के माध्यम से दी जा रही वैज्ञानिक जानकारी*

 

कड़कनाथ पालन की बेहतर तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दो फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन (FLD) और दो ऑन-फार्म ट्रायल (OFT) स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों को कड़कनाथ के वैज्ञानिक पालन, बेहतर प्रबंधन और उत्पादन क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जा रहा है।

 

*तकनीकी मार्गदर्शन से बढ़ रहा किसानों का आत्मविश्वास*

 

कड़कनाथ पालन से जुड़े किसानों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वैज्ञानिक कुक्कुट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण चूजा उत्पादन और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों में कड़कनाथ पालन के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

 

*आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ओर कदम*

 

‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ का संकल्प किसानों को अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले समय में इस गतिविधि को अधिक किसानों तक पहुंचाकर कड़कनाथ पालन को लाभकारी, टिकाऊ और किसान-केंद्रित आजीविका मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में कड़कनाथ पालन को बढ़ावा देने की यह पहल बीजापुर के किसानों के लिए आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई राह खोल रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?