Ro no D15139/23

’सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा हेतु 29 अगस्त तक कर सकते हैं पंजीयन’

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष में भी सरगुजा ओलम्पिक 2026-27 हेतु पंजीयन ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों पद्धति से किये जाने जाने की सुविधा प्रदान किया गया है।

ऑफलाईन प्राप्त आवेदनो को संबंधित विकासखण्डो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के माध्यम से ऑनलाईन रूपांतरित किया जायेगा। आयोजन में कुल 12 खेलों की खेल प्रतियोगिताएं विकासखण्ड जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित की जायेगी। विकासखण्ड स्तरीय आयोजन सितम्बर 2026 के द्वितीय सप्ताह के मध्य आयोजित होना संभावित है।

सरगुजा ओलम्पिक खेल का पंजीयन 29 अगस्त 2026 तक किया जाना है। प्रतियोगिता तीन चरण में विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय, एवं संभाग स्तरीय आयोजित की जायेगी विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन दिये गए लिंक   https://sportsyw.cg.gov.in/sargujaOlympic/  में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय/जनपद कार्यालय/नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स में 100 मी. 200 मी. 400 मी. दौड गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, उंची कूद, 4×100 रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबाल, कराते, कबड्डी, खो-खो, बालीवाल बास्केटबाल। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाड़ी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

विकासखण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा किया जायेगा व्यक्तिगत एवं दलीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अथवा दल जिला एवं संभाग स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में होगा पहला 14 से 17 वर्ष बालक/बालिका एवं दूसरा 17 वर्ष से अधिक महिला/पुरूष होंगे। विकासखण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को शील्ड ट्राफी से पुरस्कृत किया जायेगा। जिला स्तर पर व्यक्तिगत खेलों में विजेताओं को पहले से तीसरे स्थान तक क्रमशः 2000, 1500, एवं 1000 तथा दलीय खेल में क्रमशः 4000, 3000, एवं 2000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

संभाग स्तर पर व्यक्तिगत में क्रमशः 5000, 3000, एवं 2000 तथा दलीय खेलों में क्रमशः 10,000, 6,000 एवं 4,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी