Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल, श्रृंगार व्यवसाय को मिली नई मजबूती

रायपुर ,19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि महिलाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उन्हें छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने में भी सहयोग दे रही है।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम खरखोद निवासी श्रीमती मोनी साहू महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने श्रृंगार सामग्री के व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं। वे गांव में श्रृंगार सामग्री की दुकान संचालित करती हैं और योजना से प्राप्त राशि का उपयोग दुकान के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में करती हैं।

श्रीमती मोनी साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली प्रतिमाह 1 हजार रुपये की राशि से वे चूड़ी, बिंदी सहित अन्य श्रृंगार सामग्री खरीदती हैं। इससे दुकान में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सामान उपलब्ध रखने में मदद मिलती है और उनका व्यवसाय निरंतर आगे बढ़ रहा है। योजना की आर्थिक सहायता ने उनके छोटे व्यवसाय को मजबूती देने के साथ आत्मनिर्भर बनने का भरोसा भी बढ़ाया है।

श्रीमती मोनी साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। योजना से मिलने वाली सहायता का उपयोग वे अपने व्यवसाय में कर रही हैं, जिससे उनकी आय के साधन को मजबूत करने में मदद मिल रही है। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजना संचालित करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’