Ro no D15139/23

शिव सेना छत्तीसगढ़ का 22 अगस्त को रायपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

हिंदू एवं सनातन धर्म के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक बयानबाजी तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने के विरोध में शिव सेना छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर के नवीन बाजार में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं शिव सैनिक गण उपस्थित रहेंगे धरना प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार जी के अध्यक्षता में किया जाएगा

इस संबंध में जानकारी छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि हिंदू एवं सनातन धर्म के अपमान तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक सामग्री के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

शिवसेना की ओर से हिंदू एवं सनातन धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री हटाने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

संतोष शुक्ला ने कहा कि धार्मिक आस्था और सम्मान से जुड़े मामलों में प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगा और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ धार्मिक भावनाओं के सम्मान की मांग करेगा।

22 अगस्त को घड़ी चौक में प्रदर्शन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त 2026 को रायपुर के नवीन बाजार में शिवसेना कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्र होंगे। इसके बाद धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई है।

शिवसेना छत्तीसगढ़ ने हिंदू एवं सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

शिवसेना पार्टी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सम्मान से जुड़े विषयों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना है।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?