Ro no D15139/23

सक्षम योजना से संवरी किस्मत: ईंट के कारोबार से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं कुसुम

विष्णु भैया का संबल, खुशहाल हुआ हर आंगन’

​रायपुर, 22 अगस्त 2026/ कुसुम ने अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से ईंट व्यवसाय को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने समाज की बाधाओं को पार करके अपने काम में कड़ा मुकाबला किया और एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई।

जीवन में जब संकट के बादल घिर जाएं, तब सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से आत्मबल को नई दिशा मिलती है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी की कुसुम शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पति के असमय निधन के बाद एक ओर जहां परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ था, वहीं दूसरी ओर आजीविका संकट गहरा गया था। पति के ईंट व्यवसाय का उन्हें कोई अनुभव नहीं था और न ही इसे आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त पूंजी उपलब्ध थी। ​ऐसे विपरीत समय में महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना उनके लिए संबल बनकर आई। योजना की पूरी जानकारी मिलने के बाद कुसुम ने हिम्मत जुटाई और आत्मनिर्भर बनने का दृढ़ संकल्प लिया।

​ऋण और कौशल प्रशिक्षण ने दिया संबल

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुसुम को सक्षम योजना के तहत 2 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। वित्तीय सहायता मिलने के बाद उन्होंने व्यवसाय से जुड़ी बारीकियों को समझा और आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया। शुरुआती दौर में आर्थिक संसाधनों का प्रबंधन और व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करना आसान नहीं था, लेकिन कुसुम के मजबूत इरादों ने हर मुश्किल को आसान कर दिया। आज वह अपने ईंट व्यवसाय को न केवल सफलतापूर्वक संभाल रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर चुकी हैं।
​
* ​विष्णु भैया के सहयोग और सक्षम योजना से मिली आर्थिक ताकत*

अपनी इस सफलता और नई शुरुआत से गदगद कुसुम शर्मा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को ‘भैया’ कहकर अपना आभार व्यक्त करती हैं। वह मानती हैं कि राज्य शासन की योजनाएं उनके जैसी एकल महिलाओं के लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आई हैं। ​विष्णु भैया के सहयोग और सक्षम योजना से मिली आर्थिक मदद ने मुझे फिर से अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत दी है।”

​कुसुम की यह कहानी इस बात की प्रत्यक्ष मिसाल है कि अगर महिलाओं को सही समय पर प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिले, तो वे न केवल अपने परिवार का आधार बनती हैं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी