Ro no D15139/23

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम

 

अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), सरगुजा एवं लायंस क्लब, अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन, अंबिकापुर में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

यह कार्यक्रम सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम श्री दीपक झा, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा एवं श्री राजेश अग्रवाल, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, सूबेदार श्री गुलशन चंद्रा एवं सूबेदार श्रीमती पेमिन वर्मा सहित सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों से महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस चिकित्सालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के संबंध में चिकित्सकीय जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं की स्क्रीनिंग एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श किया गया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की समय पर पहचान एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सरगुजा के सचिव डॉ. अर्पण सिंह चौहान ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ परिवार एवं समाज के प्रति भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं को समय पर स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सरगुजा की ओर से डॉ. सुजीत, डॉ. हरप्रीत, डॉ. सुधांशु, डॉ. सुषमा, डॉ. रितेश, डॉ. स्वप्निल एवं डॉ. अखिलेश ने चिकित्सकीय टीम के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. श्रीकांत सिंह द्वारा ब्च्त् प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने की आवश्यक तकनीकों की जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

 

कार्यक्रम में सरगुजा की आम जनता, विशेषकर इच्छुक महिलाओं के लिए भी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रही। इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

 

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता रही। इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, समय पर रोग की पहचान एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस