Ro no D15139/23

शिव सिंह वर्मा स्कूल के बच्चों ने तैयार की हस्तलिखित पत्रिका ‘गुंजन’, कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सराहना

शिव सिंह वर्मा स्कूल के बच्चों ने तैयार की हस्तलिखित पत्रिका ‘गुंजन’, कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सराहना

धमतरी, 24 अगस्त 2026। शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी की प्राचार्या श्रीमती बी. मैथ्यू के कुशल दिशा-निर्देश और शिक्षकों के मार्गदर्शन में शालेय बच्चों द्वारा एक अनूठी हस्तलिखित पत्रिका ‘गुंजन’ का निर्माण किया गया है। पूरी तरह से विद्यार्थियों की मेहनत से तैयार इस पत्रिका का संकलन, सुंदर लेखन, आकर्षक चित्रांकन और कलात्मक सज्जा स्वयं छात्र-छात्राओं ने की है। इस हस्तलिखित पत्रिका के फ्रंट कवर से लेकर बैक कवर तक का पूरा डाटा और इसकी हर एक रचना बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की है। इस विशेष पत्रिका को विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों और रचनाकार विद्यार्थियों की उपस्थिति में धमतरी जिले के कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को उनके कार्यालय में जाकर भेंट किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए इस रंगीन और ओरिजिनल फॉर्मेट की गहराई से समीक्षा की और इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में इस मुहिम से और भी अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष शालेय वार्षिक पत्रिका ‘गुंजन’ का प्रकाशन नियमित रूप से किया जाता रहा है। पूर्व के वर्षों में यह पत्रिका पारंपरिक रूप से ब्लैक एंड व्हाइट और प्रिंटेड फॉर्मेट में आती थी। परंतु वर्तमान परिवेश में, जहां एआई (AI) और मोबाइल के जमाने में बच्चे इंटरनेट से सर्च करके ही सारा काम कर लेते हैं, जिससे उनकी मौलिक लेखन कला प्रभावित हो रही है, विद्यालय ने यह नई पहल की है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग के साथ-साथ विद्यार्थियों की स्वयं की हस्तलेखन शैली, पठन कौशल और रचनात्मक कलात्मक प्रतिभा को भी समान रूप से उभारना व संवारना है।
इस हस्तलिखित पत्रिका के निर्माण में विशेष रूप से कक्षा 6 वीं से लेकर 9 वीं तक के जूनियर छात्र-छात्राओं ने सबसे अधिक संख्या में भाग लिया है। बच्चों के इस सुंदर और जीवंत प्रयास से प्रेरित होकर विद्यालय के अन्य बच्चे भी अब अपनी मौलिक रचनाएं प्रकाशित कराने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस पहली हस्तलिखित पत्रिका की सफलता को देखते हुए विद्यालय प्रशासन अब आगामी दिसंबर माह में इसके अगले अंक के प्रकाशन के लिए प्रयासरत है। दिसंबर के इस आगामी अंक में मुख्य रूप से उन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का विशेष अवसर दिया जाएगा, जो इस पहली हस्तलिखित पत्रिका से प्रेरित हुए हैं।
हस्तलिखित पत्रिका में जिन भी विद्यार्थियों की रचनाएं, सुंदर लेख और चित्रकारी शामिल हैं, उन सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से यह पत्रिका तैयार करवाकर स्कूली प्रार्थना सभा में पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई है। इस सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस