Ro no D15139/23

बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान

महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 30वीं किस्त पाकर मासे ने जताया मुख्यमंत्री का आभार*

 

रायपुर, 24 अगस्त 2026/ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर सुकमा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। वन एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शासन की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उनके आत्मविश्वास और परिवार में आर्थिक भागीदारी को मजबूत कर रही है।

 

इसी योजना से लाभान्वित छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम सौतनार की मासे मरकाम, पति श्री कोसा के लिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व खास खुशी लेकर आया। मासे को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त प्राप्त हुई है। अब तक उन्हें योजना के तहत कुल 30 हजार रुपये की सहायता राशि मिल चुकी है।

 

*रक्षाबंधन से पहले मिली राशि, चेहरे पर आई खुशी*

 

रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से मासे बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से वह राखी और मिठाई खरीदेंगी। त्योहार के समय घर का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना की राशि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होती है। मासे कहती हैं कि पहले घरेलू जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से वह अपनी जरूरतों और परिवार के खर्च में स्वयं भी योगदान दे पा रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

 

*हर महीने की सहायता बनी आर्थिक ताकत*

 

मासे के अनुसार, हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहारा है। वह इस राशि का उपयोग अपनी जरूरत, बच्चों की आवश्यकताओं, घरेलू सामान और त्योहारों से जुड़े खर्चों के लिए कर सकती हैं। उनका कहना है कि लगातार मिलने वाली सहायता से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं और अचानक आने वाले अतिरिक्त खर्च का दबाव भी कम होता है।

 

*मुख्यमंत्री विष्णु भैया को दिया धन्यवाद*

 

महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर मासे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। मैं इससे राखी और मिठाई खरीदूंगी। यह राशि घर और बच्चों की जरूरतों में भी बहुत काम आती है। मैं विष्णु देव भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देती हूं।”

 

*आर्थिक संबल से बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास*

 

महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें परिवार के आर्थिक निर्णयों में अपनी भूमिका बढ़ाने का अवसर भी दे रही है। मासे जैसी महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासन का प्रयास है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें परिवार और समाज के विकास में अधिक सक्रिय भागीदारी का अवसर मिले। प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में भी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

 

“भाई का प्यार, बहनों का सम्मान—महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस