Ro no D15139/23

नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने के मामले में जिला कार्यालय अम्बिकापुर की नजूल शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री अजय कुमार तिवारी के विरुद्ध विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। मामले में उन्हें मुख्य शास्ति के तहत सहायक ग्रेड-2 से सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदावनत करते हुए निलंबन से बहाल किया गया है।

श्री तिवारी पर नजूल शाखा में पदस्थ रहते हुए शासकीय भूमि के संरक्षण संबंधी दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करने तथा नामांतरण एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी नियमों का पालन नहीं करते हुए शासकीय नजूल भूमि को निजी व्यक्तियों के खाते में पट्टे के रूप में दर्ज किए जाने में संलिप्तता का आरोप था। इस संबंध में थाना गांधीनगर में 11 मार्च 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता के कारण उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धौरपुर कार्यालय में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। इसके बाद वे 15 मार्च 2024 से कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। उक्त कृत्यों के चलते उन्हें 28 मार्च 2024 को निलंबित कर उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय उदयपुर निर्धारित किया गया।

निलंबन के बाद उन्हें आरोप पत्र जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 14 के तहत नियमित विभागीय जांच संस्थित की गई। विभागीय जांच अधिकारी द्वारा जांच पूर्ण कर प्रस्तुत प्रतिवेदन में श्री तिवारी के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए। जांच प्रतिवेदन पर श्री तिवारी द्वारा प्रस्तुत जवाब को भी समाधानकारक नहीं पाया गया।

विभागीय जांच में कृत्य प्रमाणित होने तथा कर्तव्य से अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के उल्लंघन के आधार पर मुख्य शास्ति अधिरोपित की गई।

आदेश के अनुसार श्री अजय कुमार तिवारी को सहायक ग्रेड-2 के पद से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया है। उनका वेतनमान 5200-20200, ग्रेड पे 2400, मैट्रिक्स लेवल-6/10 से घटाकर वेतनमान 5200-20200, ग्रेड पे 1900, मैट्रिक्स लेवल-4/01 निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन से बहाल करते हुए तहसील कार्यालय मैनपाट, जिला सरगुजा में पदस्थ किया गया है।

निलंबन अवधि को केवल सेवानिवृत्ति हितलाभ अथवा स्वत्वों के लिए सेवा अवधि माना गया है तथा उक्त अवधि में प्राप्त वेतन को जीवन निर्वाह भत्ते तक सीमित किया गया है। इसके अतिरिक्त निलंबन अवधि के लिए अन्य वेतन अथवा भत्ते देय नहीं होंगे।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस