Ro no D15139/23

शुभेंदु सरकार पर बरसीं तृणमूल सुप्रीमो, जानें राजनीति से संन्यास पर क्या कहा

Mamata Banerjee Facebook LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने यह भी बताया कि वह राजनीति से संन्यास लेने जा रही हैं या कभी ऐसा नहीं करेंगी. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव (Facebook LIVE) आकर जनगणना से लेकर एनआरसी, एसआईआर से लेकर जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई झड़प और अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले पैसे के वितरण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया.

ममता बनर्जी ने जारी किया 32 मिनट का Video संदेश

ममता बनर्जी ने अपने  से 32 मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामान्य जनता को संदेश दिया. उन्होंने सबसे पहले बंगाल की नयी सरकार में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि   के पैसे नहीं मिलने की वजह से महिला ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा कि मार्च तक उनकी सरकार ने महिलाओं के खाते में लक्ष्मी भंडार योजना के पैसे भेजे. चुनाव के बाद 75 फीसदी लोगों के नाम इस लिस्ट से काट दिये गये. हालांकि साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सटीक तथ्यों के बारे उनको जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि लाभुकों के नाम अपात्र बताकर काटे जा रहे हैं.

कभी राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी

ममता बनर्जी ने इस संबोधन में कहा कि वह कभी राजनीति से संन्यास नहीं लेंगीं. उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के 4 महीने के भीतर ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चेहरा जनता के सामने आ गया है.   ने कहा कि जब तक वह भाजपा को नेपथ्य में नहीं धकेल देतीं, तब तक चुप नहीं बैठेंगीं.

 

जनगणना और एनआरसी को लेकर दी चेतावनी

इस LIVE वीडियो (फेसबुक लाइव) में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जनगणना की प्रक्रिया असल में नेशनल रजिस्टर ऑफ नागरिकों (NRC) को पिछले दरवाजे से लागू करने का प्रयास है. इसे राजनीतिक दलों से बिना सलाह मशविरा किये थोपा जा रहा है. उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि जनगणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि इससे उनकी निजी बचत पर भी असर पड़ सकता है.

 

SIR में अवैध तरीके से वोटर के नाम काटे गये : ममता

टीएमसी (कालीघाट गुट) की सर्वोच्च नेता ने आरोप लगाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची से लाखों वैध मतदाताओं के नाम काट दिये गये. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो वह इसके खिलाफ एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगी.

 

जादवपुर विश्वविद्यालय में झड़प का भी किया जिक्र

ममता दी ने अपने संबोधन के अंत में जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर कहा कि भाजपा ने कैंपस में सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया. बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर ने यह भी कहा कि भले ही कुछ छात्रों के विचारों से उनके मतभेद रहे हों, लेकिन वे उनका सम्मान करती हैं.

  • Related Posts

    CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगी ममता बनर्जी? एयरपोर्ट पर कहा- अभी फैसला बाकी, लेकिन गैरमौजूदगी सही संदेश नहीं देगी

    Mamata Banerjee CJP Protest: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में…

    Read more

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

      मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का श्रेष्ठ कृति सम्मान, पीएच.डी. साहित्यकार दंपती डॉ. सत्यवान सौरभ व डॉ. प्रियंका सौरभ की 27 पुस्तकों के साहित्यिक सफर में…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस