Ro no D15139/23

महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

 

जशपुरनगर 25 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का नया आधार बन रही है।
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि महिलाओं के लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का माध्यम भी बन रही है। महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी दैनिक जरुरतों, घरेलू सामान और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं।
कुनकुरी निवासी श्रीमती गुंजा भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें हर माह योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। गुंजा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहूलियत मिल रही है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का मजबूत माध्यम बन गई है।
गुंजा का कहना है कि सरकार की इस पहल से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिल रहा है। हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह योजना महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें अपने निर्णयों में अधिक सक्षम बनाना है। योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके परिवारों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
इस कल्याणकारी योजना के लिए श्रीमती गुंजा चिटनविष ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि महिलाओं के हित में शुरू की गई यह योजना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस