Ro no D15139/23

विष्णु भैया की सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास, मेहनत से लखपति दीदी बनीं श्रीमती जया राठिया

 
ड्रिप विधि से लहलहाई सब्जी की बाड़ी, सालाना आय पहुंची एक लाख के पार

केरबा 25 अगस्त 2026/ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को आजीविका का माध्यम बना रही हैं और ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।
कोरबा जिले के ग्राम बेला की श्रीमती जया राठिया ने भी मेहनत, लगन और स्व-सहायता समूह से मिले आर्थिक संबल के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। वर्ष 2017 में उन्हें बिहान योजना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मड़वारानी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़कर उन्होंने बचत और ऋण की गतिविधियों में भाग लिया तथा समूह से ऋण लेकर अपनी आजीविका को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाया।
समूह में कुल 11 सदस्य हैं। श्रीमती राठिया ने समूह से मिले सहयोग और अपनी मेहनत से सब्जी उत्पादन को आजीविका का माध्यम बनाया। वर्तमान में वे ड्रिप विधि से सब्जी की बाड़ी तैयार की हैं, जिसमें बरबट्टी, खीरा और करेला जैसी सब्जियां उगाई जा रही हैं। आधुनिक सिंचाई पद्धति से सब्जियों का उत्पादन कर वे इन्हें स्थानीय मंडी में बेचती हैं, जिससे उन्हें नियमित आमदनी प्राप्त हो रही है।
सब्जी उत्पादन और समूह की गतिविधियों से जुड़कर उनकी वार्षिक आय अब एक लाख रुपये से अधिक हो गई है। उनकी यह उपलब्धि उन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में नई पहचान दे रही है। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने न केवल उनके परिवार की स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दी है।
बिहान योजना और स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए श्रीमती जया राठिया कहती हैं, “पहले हम घर तक ही सीमित रहते थे, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद हमें आगे बढ़ने का अवसर मिला। विष्णु भैया की सरकार ने महिलाओं को समूह की ताकत देकर आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और लखपति दीदी बनकर गर्व महसूस करती हूं। अब मैं स्वयं आगे बढ़ने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हूं। इसके लिए मैं विष्णु भैया का हृदय से धन्यवाद देती हूं।”
स्व सहायता समूह से जुड़ाव, आर्थिक सहयोग, आधुनिक कृषि तकनीक और निरंतर मेहनत से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। बिहान योजना से मिला मंच उनके सपनों को नई दिशा दे रहा है।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस