Ro no D15139/23

नेशनल हाईवे पर बैठी 51 गायों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एनएचएआई की लगातार पेट्रोलिंग और कार्रवाई जारी

 

राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेशनल हाईवे पर मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार पेट्रोलिंग एवं मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के निर्देशों का असर अब मैदानी स्तर पर दिखाई देने लगा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा नेशनल हाईवे पर लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग कर सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नेशनल हाईवे के विभिन्न हिस्सों में सड़क के मीडियन रोड सेंटर एवं सोल्डर रोड सेंटर पर बैठी 51 गायों को हटाकर सड़क से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

नेशनल हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेषकर रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए एनएचएआई द्वारा दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग कर सड़क पर आने वाले मवेशियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से नेशनल हाईवे पर मवेशियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखने तथा पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेडियम बेल्ट भी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस