Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना  उमा के जीवन में केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का बना माध्यम

– उमा बाई ने राखी त्योहार में खुशियां लाने के लिए विष्णु भैया को दिया धन्यवाद

– महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिली

राजनांदगांव 26 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी 68 वर्षीय श्रीमती उमा बाई को राखी पर्व से पहले योजना की 31वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई। राशि मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रीमती उमा बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 1 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। बुजुर्ग होने के कारण दवाइयों और आवश्यक पौष्टिक आहार की जरूरत रहती है। योजना से मिलने वाली राशि इन जरूरी खर्चों को पूरा करने में उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के अवसर पर वे अपने छोटे-छोटे पोते-पोतियों के लिए खाने-पीने की चीजें और अपनी सामथ्र्य के अनुसार छोटी-छोटी खुशियां खरीदती हैं। अपने हाथ में जरूरत के समय खर्च करने के लिए पैसा होने से उन्हें आत्मविश्वास और खुशी महसूस होती है। घरेलू आवश्यकताओं के समय भी वे इस राशि का उपयोग करती हैं।
श्रीमती उमा बाई ने कहा कि जब से उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि मिलनी शुरू हुई है, तब से छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। अब वे अपनी दैनिक जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भरता कम हुई है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बनी है। राखी पर्व से पहले 31वीं किस्त मिलने से उनके लिए त्योहार की खुशी और बढ़ गई है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक