Ro no D15139/23

महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

 

सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय

रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

रायपुर, 27 अगस्त 2026/ बस्तर जिले के ग्राम भैंसगांव निवासी श्रीमती सतबत्ती कश्यप के लिए राज्य शासन की महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग वह घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के लिए करने के साथ अपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए भी कर रही हैं। सतबत्ती अपनी पुत्री दीपिका के नाम पर पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत कर रही हैं, ताकि भविष्य में जरूरत के समय यह राशि परिवार के काम आ सके।सतबत्ती ने राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की राशि को रक्षाबंधन के पहले प्रदान करने के लिए सतबत्ती ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। वहीं इसे सराहनीय पहल निरूपित करते हुए कहा कि इससे त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई है।

समूह से जुड़कर बनाई आत्मनिर्भरता की राह
सतबत्ती वर्ष 2010 से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर वह क्षेत्र के हाट-बाजारों में वनोपज के संग्रहण, खरीदी और बिक्री का कार्य करती हैं। इसके साथ ही वह गांव में उचित मूल्य की दुकान का संचालन भी कर रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिला समूह की सदस्यों को रोजगार और आय का अवसर मिल रहा है।

समूह के ऋण से शुरू किया मछलीपालन

सतबत्ती ने आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए स्व सहायता समूह से ऋण लेकर अपने परिवार की भूमि पर निर्मित डबरी में मछलीपालन का व्यवसाय भी शुरू किया है। मछलीपालन से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल रही है। बिहान समूह से मिली वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन ने उन्हें आय के अतिरिक्त साधन विकसित करने का अवसर दिया है।

रक्षाबंधन से पहले सहायता राशि मिलने पर विष्णु भैया का जताया आभार
सतबत्ती ने रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की सहायता राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि योजना की राशि से परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और बेटी के भविष्य के लिए बचत करना संभव हो रहा है।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी