Ro no D15139/23

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 27 अगस्त 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोरबा में 21 अगस्त 2026 को युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण एवं प्रशिक्षणरत युवाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य श्री एम.एल. कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिला रोजगार अधिकारी श्री दीपेश भारती तथा जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के प्रबंधक श्री एल.एन. उइके ने अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के संबंध में प्रतिभागियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी श्री दीपक चन्द्रा ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के महत्व, पंजीयन प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण अवधि, स्टाइपेंड, रोजगार के अवसर तथा उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उपलब्ध करियर संभावनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सीएसईबी एवं बालको के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पीजीटीआई, सीएसपीजीसीएल कोरबा के श्री पी.पी. कुजूर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, श्री मिथलेश सिंह, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, श्री गीतेश टंडन, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर तथा श्रीमती वंदना बरेठ, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने सीएसईबी में उपलब्ध अप्रेंटिसशिप के अवसरों एवं प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी स्कूल रामपुर, कोरबा एवं बाल मानस विद्या मंदिर के कक्षा 10वीं के 120 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकगण एवं संस्था के प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण एवं रोजगार की संभावनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए पंजीयन एवं चयन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षण अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      *मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती* रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Read more

    धरती आबा अभियान से जनजातीय गांवों में विकास को मिल रही गति

    *विशेष आलेख*   *- जिले के 105 गांवों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित, 100 केन्द्रों की मैपिंग पूर्ण*   *- 297 आदि साथी जनजातीय परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोडऩे…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?