Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व एवं कृषि विभाग की समीक्षा की

एग्रीस्टेक किसान पंजीयन और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाने के निर्देश
राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में करें निराकरण

जशपुरनगर 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की प्रगति तथा कृषि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने एग्रीस्टेक में किसान पंजीयन और डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री व्यास ने एग्रीस्टेक के अंतर्गत प्रत्येक किसान तथा प्रत्येक खसरे का पंजीयन कार्य अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के साथ ही डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्वक तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि और फसल संबंधी जानकारी का सही, अद्यतन एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होना कृषि योजनाओं एवं किसान हितैषी सेवाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी करते हुए पंजीयन एवं सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण एवं अभिलेख शुद्धता सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं सीधे आम नागरिकों और किसानों से जुड़ी हैं। इसलिए पात्र हितग्राहियों को शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर मिले, यह अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी