Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण 92.59 प्रतिशत

राजस्व के 31 हजार 422 प्रकरणों में से 29 हजार 95 प्रकरणों का हुआ निराकरण, लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी*

 

राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तहसील स्तर पर अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 31 हजार 422 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 29 हजार 95 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार जिले में कुल 92.59 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण हुआ है।

 

*राजनांदगांव तहसील में 93.24 प्रतिशत प्रकरण निराकृत -*

 

राजनांदगांव तहसील में कुल 11 हजार 259 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 10 हजार 498 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। तहसील में 761 प्रकरण लंबित हैं। इस प्रकार प्रकरणों के निराकरण की दर 93.24 प्रतिशत रही।

 

*डोंगरगांव तहसील में 93.19 प्रतिशत निराकरण -*

 

डोंगरगांव तहसील में कुल 5 हजार 299 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से 4 हजार 938 प्रकरणों का निराकरण किया गया है तथा 361 प्रकरण लंबित हैं। तहसील में निराकरण की दर 93.19 प्रतिशत रही।

 

*लाल बहादुर नगर तहसील में 93.16 प्रतिशत प्रकरण निराकृत*

 

लाल बहादुर नगर तहसील में कुल 2 हजार 150 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 2 हजार 3 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जबकि 147 प्रकरण लंबित हैं। यहां निराकरण का प्रतिशत 93.16 रहा।

 

*छुरिया तहसील में 92.24 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण -*

 

छुरिया तहसील में कुल 3 हजार 518 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 3 हजार 245 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। वहीं 273 प्रकरण लंबित हैं। तहसील में प्रकरण निराकरण की दर 92.24 प्रतिशत रही।

 

*डोंगरगढ़ में 91.85 प्रतिशत, घुमका में 91.55 प्रतिशत और कुमरदा में 90.79 प्रतिशत निराकरण -*

 

डोंगरगढ़ तहसील में कुल 3 हजार 928 प्रकरणों में से 3 हजार 608 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। यहां 320 प्रकरण लंबित हैं और निराकरण की दर 91.85 प्रतिशत रही। इसी प्रकार घुमका तहसील में कुल 2 हजार 674 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2 हजार 448 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यहां 226 प्रकरण लंबित हैं तथा निराकरण की दर 91.55 प्रतिशत रही। कुमरदा तहसील में कुल 2 हजार 594 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2 हजार 355 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यहां 239 प्रकरण लंबित हैं तथा निराकरण की दर 90.79 प्रतिशत रही।

 

*राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण -*

 

जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है। नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाते हुए प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा

    *सचिव श्री भीम सिंह ने योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*   *संभाग आयुक्त श्री श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर…

    Read more

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर लाने के लिए पूरी गंभीरता से किया जा रहा कार्य

    राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात