Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति

6.30 करोड़ रुपए की लागत से 6.20 किमी सड़क मार्ग का होगा निर्माण

जशपुरनगर 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल खरकट्टा से कोडेकेला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 6 करोड़ 30 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत कार्य के तहत 6.20 किलोमीटर लंबाई के सड़क मार्ग का पुल-पुलिया सहित निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों के विकास और लोगों की आर्थिक गतिविधियों को गति देने का महत्वपूर्ण आधार हैं।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में कृषि उपज के परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। पुल-पुलिया सहित मार्ग निर्माण होने से वर्षा ऋतु में आवागमन आसान होगी। खरकट्टा से कोडेकेला मार्ग के निर्माण की मिली स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से लंबे समय से आवागमन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

  • Related Posts

    मिट्टी के कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक

    *प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अमर सिंह की जिंदगी* ​रायपुर, 05 सितंबर 2026/ बरसात के दिनों में टपकती खपरैल और सीलन भरी मिट्टी की दीवारें नारायणपुर नगर पालिका परिषद के…

    Read more

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री  नेताम

    पशुपालन मंत्री नवागांव में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल*   *भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा*   रायपुर, 05 सितम्बर 2026/ कृषि एवं पशुधन विकास…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात