Ro no D15139/23

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 सितंबर तक एनसीपी पोर्टल के माध्यम से कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जशपुरनगर 08 सितंबर 2026/ जिले में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन  करना होगा। इसके बाद अप्लाई टु स्कालरशीप विकल्प में लॉगिन कर आधार का सत्यापन करना होगा। आधार सत्यापन के पश्चात मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज कर आवेदन पूर्ण करना होगा। आवेदन के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नवीनतम आय प्रमाण पत्र तथा पूर्व वर्ष की अंकसूची सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन संबंधित विद्यालय की संस्था आईडी में प्रदर्शित होगा। विद्यालय के प्रधान पाठक अथवा प्राचार्य द्वारा आवेदन का सत्यापन कर उसे समाज कल्याण विभाग, जशपुर की आईडी में अग्रेषित किया जाएगा। इसके पश्चात समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा और पात्र विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया के लिए संबंधित विद्यालय अथवा शैक्षणिक संस्था का एनसीपी पोर्टल पर पंजीयन होना आवश्यक है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने विद्यालय, शैक्षणिक संस्था के माध्यम से अथवा स्वयं की सुविधा के अनुसार एनसीपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर, कक्ष क्रमांक 20, जिला पंचायत में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त श्री धनंजय सिन्हा, मोबाइल नंबर 9144732353 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    आगामी नेशनल लोक अदालत  सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

    12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर  के निर्देशानुसार  दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला…

    Read more

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान

    कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री गेंद बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को गुमला किया रवाना जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत चयनित जिला…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु