Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान

कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री गेंद बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को गुमला किया रवाना

जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत चयनित जिला जशपुर में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजनांतर्गत राज्य के बाहर कृषक भ्रमण-सह-मिलेट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विकासखंड बगीचा के कृषकों के दल को मिलेट्स की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला (झारखण्ड) रवाना किया गया।
कृषक दल को जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत जशपुर के सभापति श्री गेंद बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि जशपुर जिले की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियां मिलेट्स की खेती के लिए अनुकूल हैं। जिले में रागी, कोदो एवं कुटकी जैसे पौष्टिक अनाजों की खेती की व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिक एवं वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों के साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन व्यवस्था को अपनाकर मिलेट्स की खेती को किसानों के लिए अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी जानकारियों को गंभीरता से सीखने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त उपयोगी जानकारी को अपने गांव एवं आसपास के अन्य किसानों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान उन्नत कृषि पद्धतियों का लाभ उठा सकें।
भ्रमण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषकों को मिलेट्स की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, बीज उत्पादन, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा विपणन के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही गुमला क्षेत्र में मिलेट्स की खेती के क्षेत्र में किए जा रहे सफल प्रयासों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों का किसानों को प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जाएगा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत इस प्रकार के कृषक प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किसानों को सफल कृषि मॉडल से जोड़ने, मिलेट्स के रकबे एवं उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा किसानों के लिए आय के बेहतर अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे जिले के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ पौष्टिक एवं बाजार की दृष्टि से संभावनाशील फसलों की उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

  • Related Posts

    आगामी नेशनल लोक अदालत  सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

    12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर  के निर्देशानुसार  दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला…

    Read more

    नेत्रदान पखवाड़ा  एकलव्य आवासीय विद्यालय घोलेंगें में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम अंतर्गत 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2026 को नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा नेत्रदान…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु