Ro no D15139/23

आगामी नेशनल लोक अदालत  सफल आयोजन हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत

जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर  के निर्देशानुसार  दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसके संबंध में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) के निर्देशानुसार सुश्री श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर छ०ग० के द्वारा आज दिनांक 08.09.2026 को बैंक, बी.एस.एन.एल. तथा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक लिया गया।
बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं लंबित बैंक वसूली प्रकरणों को अधिक से अधिक निराकरण हेतु आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। माननीय सचिव महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि बैंक से संबंधित प्रकरणों को लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत किया जाए, जिससे पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। साथ ही आपसी सहमति के आधार पर विवादों के समाधान पर विशेष बल दिया गया। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने स्तर पर संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने हेतु सूचित करने एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने हेतु भी कहा गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिलेट्स की उन्नत खेती सीखेंगे जशपुर के किसान

    कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री गेंद बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को गुमला किया रवाना जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत चयनित जिला…

    Read more

    नेत्रदान पखवाड़ा  एकलव्य आवासीय विद्यालय घोलेंगें में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जशपुरनगर 08 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम अंतर्गत 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2026 को नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा नेत्रदान…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु