Ro no D15139/23

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट में त्वरित सुरक्षा सुधार करने कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश

 
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाने व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

कोरबा 08 सितम्बर 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों के पालन को और बेहतर बनाने हेतु जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों तथा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसे में हुए मृत्यु प्रकरणों के संभावित स्थिति व कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण, संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसों में कमी लाने हेतु पूर्व बैठक में दिए निर्देशों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए विभागीय प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनएचएआई को एनएच में हादसे रोकने हेतु दिए निर्देशों का गम्भीरता से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत ने कटघोरा-अंबिकापुर राजमार्ग के चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट, तीव्र मोड़ों, घाट एवं अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रोड शोल्डर,  क्रैश बैरियर एवं स्पीडोमीटर स्थापित कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश एनएचएआई को दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त एवं निम्न स्तर के रोड शोल्डर की मरम्मत, आवश्यक स्थानों पर रेडियमयुक्त चेतावनी व संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, केटआई, डेलिनेटर तथा सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति धीमी रखने हेतु अन्य प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।’ साथ ही भारी वाहनों के पीछे विजिबल रेडियम पट्टी लगाने के लिये कहा। जिससे रात्रि में वाहन के राजमार्ग में खड़े होने पर वाहन चालक को जानकारी हो सके। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

रोड सेफ्टी के कार्यों में धीमी प्रगति पर ईई पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के भैंसमा स्कूल से सक्ती मोड़, बालको ऐश डेक रोड, रिस्दी ब्रिज से बजरंग चौक मार्ग, दीपका-झाबर रोड, दीपका थाना चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण, जंक्शन सुधार, रंबल स्ट्रिप एवं संकेतक बोर्ड लगाने जैसे सौपे गए कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। ’उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर होगी कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक
सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एसपी श्री तिवारी ने ओवरस्पीड व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री दुदावत ने  सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों का अस्पताल में पीएम राहत में प्रकरण दर्ज कर उपचार करने के निर्देश दिए। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों में पीएम राहत योजना के सम्बंध बैठक लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रो में बैनर पोस्टर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।  उन्होंने राहवीर योजना के संबंध में भी आमजनों में जागरूकता हेतु प्रभावी कार्य करने के लिए कहा।
बैठक में विद्यार्थियों को  सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेता स्कूली छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसके अंतर्गत बालिका वर्ग में तृतीय स्थान सावित्री खैरवार, द्वितीय स्थान सौम्या जायसवाल एवं प्रथम स्थान विभूति ताम्रकार, बालक वर्ग में प्रथम रितेश अनंत, द्वितीय जितेश कुमार व तृतीय स्थान खगेश यादव ने हासिल किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कटघोरा श्री विपिन दुबे, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण,  अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल कुमार असैय्या सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसईसीएल, बालको एवं विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’

    जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/  जिले में…

    Read more

    पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी’

    ’दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित कोरबा 27 अगस्त 2026/पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद