Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से आगजनी पीड़ित होटल संचालक को मिली आर्थिक सहायता

संचालक श्री रबी नारायण पात्रों ने जताया उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का जताया आभार*

रायपुर, 08 सितंबर 2026/ विगत माह कवर्धा शहर स्थित न्यू कल्पना होटल में हुई आगजनी की घटना में होटल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। आगजनी की इस घटना से होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ था। आर्थिक संकट की इस घड़ी में होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों ने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का आग्रह किया था। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से अनुशंसा की, जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

इसी क्रम में आज उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की ओर से प्रतिनिधिमंडल द्वारा न्यू कल्पना होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों को 3 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सतविंदर पाहुजा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री अनिल साहू, एल्डरमेन श्री संतोष भारती, श्री लक्ष्मण यादव, श्री शानू साहू, श्री कमलेश द्विवेदी एवं श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों ने इस सहयोग के लिए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना से हुए नुकसान के बाद आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें काफी संबल मिला है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा द्वारा तत्परता से पहल कर सहायता उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों से मिली यह सहायता उन्हें अपने व्यवसाय को पुनः खड़ा करने में मददगार साबित होगी।

  • Related Posts

    सरहुल-करमा की थाप पर झूम उठा लोकरंग पर्व, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा समापन

    पहली बार लोकरंग पर्व में दिखी सरगुजा-जशपुर अंचल की आदिवासी लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक, पंथी और नाचा-गम्मत ने भी मोहा दर्शकों का मन*   रायपुर, 8 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की…

    Read more

    पीडीएस के तहत दो माह सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी

    राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल*   रायपुर, 8 सितंबर 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु