Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महिला साक्षरता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने साक्षर महिला-साक्षर समाज विषय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज विकास की मुख्य धुरी है। संगोष्ठी में नवसाक्षरों ने अपने विचार व्यक्त किए। नवसाक्षरों ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई सीखने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। किसी भी उम्र में पढऩे-लिखने में संकोच नहीं करना चाहिए। जीवन भर सीखने की ललक होनी चाहिए। स्वयंसेवी शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा को महादान कहा गया है और किसी असाक्षर को साक्षर करने में जो आनंद की अनुभूमि होती है, वह किसी अन्य कार्य में नहीं होती। हमें अपने ज्ञान को दूसरों में बांटना चाहिए, जिससे वह कुछ सीख कर जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकें। संगोष्ठी में महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। टोल फ्री नंबर 181 एवं बाल संरक्षण चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर नवसाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एपीसी श्रीमती कामिनी साहू एवं श्रीमती प्रणिता शर्मा, राजनांदगांव विकासखंड के महिला प्राचार्य, नवसाक्षर महिला, स्वयंसेवी शिक्षक सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर